सराईकेला, जनवरी 30 -- आईडीबीआई बैंक के एक एजेंट ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे घर मे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का एक मामला प्रकाश में आया है । मामला सरायकेला थानांतर्गत टांगरानी गांव का है । यशवंत पड़िहारी के बेटे आलोक पड़िहारी (43) ने आज सुबह 9 बजे घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । वह आईडीबीआई बैंक सरायकेला शाखा में एजेंट के रूप में काम करता था तथा कुछ महीनों पहले ही बैंक ने उसे निकाल दिया था जिसकी जानकारी आलोक घरवालों को नहीं दी थी । बैंक से निकाले जाने के कारण वो मानसिक तनाव में रहता था । शुक्रवार सुबह को वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर का किराना सामान बाजार से लाकर पत्नी को दिया तथा पत्नी को नहाने जाने के लिए बोला । पत्नी पास ही स्थित खरकई नदी नहाने चली गई । उसी दौरान आलोक ने अपने ही कमरे में पंखे में साड़ी फंसाकर आत...