रिषिकेष, जनवरी 31 -- वनभूमि सर्वे के बाद जमीनों पर कब्जे के विरोध में दो फरवरी को बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य रैली निकालेंगे। वह इस मामले में प्रभावित 50 हजार लोगों को राहत दिलाने के लिए 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में भी वाद दायर किया जाएगा। समिति ने सर्वे से जुड़े इस मामले में राज्य सरकार की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। शनिवार को गीतानगर स्थित एक होटल में समिति सदस्यों ने प्रेसवार्ता की। सह संयोजक रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि वनभूमि सर्वे के विरोध में बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर परिसर में कई दिनों से समिति के बैनर तले स्थानीय लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आबादी क्षेत्र में सर्वे की कार्रवाई के विरोध में दो फरवरी को स्थानीय लोग रैली निकालेंगे। बताया कि आईडीपीएल हॉकी मैदान में स...