आदित्यपुर, जून 21 -- ग़म्हरिया।स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। स्वस्थ्य रह कर ही हम अपने परिवार,समाज एवं अपने देश का विकास कर सकते हैं। उक्त बातें आईडीटीआर के एमडी आनंद दयाल ने अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आईडीटीआर एवं जमशेदपुर वुमेंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आईडीटीआर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल शारीरिक अंगों बल्कि मन,मस्तिष्क एवं आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। श्री दयाल ने कहा कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर के साथ मानसिक संतुलन भी बरकरार रहे। इस अवसर पर जमशेदपुर वुमेंस क्लब की अध्यक्ष रीना बेदागिरी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर वुमेंस क्लब की ओर से योगिनी, रीमा जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.