भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भारतीय दंत चिकित्सक संघ यानी आईडीए भागलपुर की शाखा को देश का सर्वश्रेष्ठ शाखा होने का सम्मान मिला है। इसको लेकर आईडीए भागलपुर के पदाधिकारियों को पटना में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आईडीए की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शुभा नंदी ने भागलपुर शाखा को बीते साल में किए गये विविध एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया। आईडीए भागलपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. स्वप्निल चंद्रा एवं सचिव डॉ. शुभंकर कुमार सिंह ने बताया कि ये सम्मान शाखा द्वारा साल भर किये गये सीडीइ यानी कांटिन्यूइंग डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम, राज्य स्तरीय सम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी, निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन व दंत स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के एवज में मिला है। इस मौके पर भागलपुर से डॉ. स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.