बरेली, जनवरी 6 -- इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली कैंट ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया। निजी रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में म्यूजिक डांस का धमाल हुआ। चिकित्सकों ने हाउजी, तंबोला, म्यूजिकल चेयर जैसे कई गेम खेले। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी, आईएमए के सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने किया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. अनूप आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. रुचिर कुमार सिंह, सचिव डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. दिनेश राय, डॉ. राघव चौधरी, डॉ. इला अरोरा, डॉ. लवी चौधरी, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. नितिन अस्थाना, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. सलिल बलदेव, डॉ. विभोर प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...