वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की सात फरवरी को मंगलौर में आयोजित 76वें नेशनल कांफ्रेंस में डॉ. मनोज श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीएचयू के दंत विज्ञान संकाय के पूर्व डीन प्रो. टीपी चतुर्वेदी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। सिगरा निवासी डॉ. मनोज पूर्व में आईडीए के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। जबकि प्रो. टीपी चतुर्वेदी तीन बार आईडीए के प्रदेश अध्यक्ष और दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों के काशी आगमन पर रविवार को स्वागत किया गया। इस दौरान आईडीए वाराणसी शाखा के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक मिश्रा , सचिव डॉ. अमर अनुपम , डॉ. अशोक राय , डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. प्रशांत सिंह, आदित्य पांडेय, मोना श्रीवास्तव मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.