रांची, नवम्बर 7 -- रांची, सवांददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) रांची शाखा सातवां झारखंड दंत सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ। यह 9 नवंबर तक कांके स्थित जेई डुंजीभॉय एकेडमिक एंड रिसर्च ब्लॉक रिनपास एकेडमिक ब्लॉक में होगा। आयोजन सचिव डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि देशभर से दंत चिकित्सा के विशेषज्ञ, शिक्षाविद और शोधकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन में लेजर डेंटिस्ट्री, एंडोडोंटिक्स, ऑर्थोडॉन्टिक्स, एस्थेटिक डेंटिस्ट्री, ओरल कैंसर, लोकल एनेस्थीसिया और मेडिको-लीगल पहलू जैसे विषयों पर चर्चा और व्याख्यान होंगे। इसका उद्देश्य डॉक्टरों और विद्यार्थियों को नई तकनीक व आधुनिक इलाज की जानकारी देना है। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन झारखंड में दंत चिकित्सा सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाने का एक प्रयास है। आईडीए रांची शाखा का यह आयोजन राज्य में दंत चिकित्सा के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.