पटना, मार्च 7 -- सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने शुक्रवार को विभाग की कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने आईटी सेक्टर में निवेश के लिए आवेदन देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मंत्री को विभाग की रूपरेखा और विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मंत्री ने स्टेट डाटा सेंटर, ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर एवं बिहार आईटी नीति सहित विभिन्न परियोजनाओं की कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने बिहार आईटी नीति को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह नीति विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र में बढ़ता निवेश दर्शाता है कि विभाग योजनाओं को पूरा करने को लेकर काफी संजीदा है। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज पर संतोष जताया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.