लखनऊ, दिसम्बर 22 -- एलडीए की 2858 एकड़ की महत्वाकांक्षी योजना की कुछ जमीनों को सीबीआई ने अटैचमेंट किया लखनऊ। प्रमुख संवाददाता सुल्तानपुर रोड पर 2858 एकड़ में विकसित की जा रही एलडीए की बहुप्रतीक्षित आईटी सिटी योजना पर सीबीआई की नजर है। योजना के कई भूखंडों को सीबीआई ने अटैच कर अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई कुछ प्रॉपर्टी डीलरों और बिल्डरों के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार व ब्लैक मनी से जुड़े मामलों में करने की बात सामने आयी है। सीबीआई द्वारा जमीन अटैच किए जाने के बाद एलडीए को औपचारिक रूप से इसकी सूचना दे दी गई है और कहा गया है कि इन भूखंडों को अपनी योजना से फिलहाल बाहर रखे, ताकि भविष्य में किसी तरह का कानूनी विवाद न खड़ा हो। आईटी सिटी को प्रदेश की सबसे बड़ी और आधुनिक तकनीकी परियोजनाओं में गिना जा रहा था। लेकिन सीबीआई द्वारा जमीन अटैच किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.