लखनऊ, मार्च 21 -- आईटी मेट्रो स्टेशन के नीचे बनी खिलौने की दुकान में शुक्रवार को आग लग गई। लपट देख अफरा-तफरी मच गई। दुकान पर मौजूद लोग चीख पुकार मचाते हुए भागकर बाहर आ गए। मौके पर पहुंची चार दमकल ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान गेट का कांच हाथ में लगने से फायर कर्मी प्रतीक चौधरी मामूली रूप से चोटिल हो गए। आईटी मेट्रो स्टेशन के नीचे संगीता गर्ग पिरामिड इंटरनेशननल के नाम से खिलौने की दुकान चलाती हैं। शुक्रवार दोपहर में संगीता दुकान पर थी। करीब 2:30 बजे दुकान से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते लपट निकलने लगी। आग देख हड़कंप मच गया। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। आग बढ़ती देख सभी लोग भागकर बाहर आ गए। कुछ ही देर में एफएसओ हजरतगंज राम कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.