गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित स्पेज आईटी पार्क की नौवीं मंजिल से एक युवा आईटी मैनेजर ने मंगलवार तड़के कूदकर खुदकुशी कर ली। आईटी पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। हालांकि, अब तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और परिवार से बातचीत में भी पुलिस के सामने कुछ संदिग्ध नहीं मिला। मृतक की पहचान मूलरूप से झारखंड के धनबाद निवासी 33 वर्षीय वरुण शेखर के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। एक निजी कंपनी की आईटी स्पेशलिस्ट टीम में मैनेजर वरुण शेखर शिफ्ट खत्म होने के बाद आईटी पार्क की नौवीं मंजिल के कॉमन एरिया में पहुंचे। एक दम से उन्होंने छलांग लगा दी और वह नीचे गिर गए। तेज आवाज होने के बाद सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि चारों तरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.