नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की आईटी कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों पर समानांतर कंपनी खोलने और डाटा चोरी करने का आरोप लगा है। कंपनी को नुकसान होने पर उनका फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। कंपनी प्रतिनिधि ने सेक्टर-58 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर में टेलकोवास सल्यूशंस एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कार्यालय है। कार्यालय में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले कुंदन कुमार सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से कंपनी प्रबंधन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। जून 2025 में प्रबंध निदेशक ने जांच कराई तो कंपनी कार्यालय में कार्यरत पूर्व कर्मी दिल्ली द्वारका मोड़ निवासी आदित्य कुमार सिंह और जाकिर नगर के शाहिन अली अंसारी का ड...