रांची, अगस्त 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 40वीं वाहिनी की ओर से सोमवार को 'हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में बाइक रैली निकाली गई। वाहिनी के समादेष्टा तेजभान सिंह के नेतृत्व में रैली की शुरुआत रिंग रोड में वाहिनी मुख्यालय से हुई। इसमें शामिल पदाधिकारी एवं हिमवीर पदाधिकारी बाइक और स्कूटी से शहर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए मेन रोड, अलबर्ट एक्का चौक पर पहुंचे। यहां समादेष्टा ने परमवीर अलबर्ट एक्का की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। साथ ही शहरवासियों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.