हल्द्वानी, फरवरी 11 -- लालकुआं। आईटीबीपी 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ में कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सेवानिवृत्त सैनिक दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। पूर्व सैनिकों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि भूतपूर्व महानिरीक्षक वीके उप्रेती एवं पीएस डंगवाल ने हिमवीर जवानों के साहस की सराहना की। द्वितीय कमान हेमंत कुमार, एसएमओ डॉ. चन्द्र शेखर, सहायक सेनानी शेखर चन्द्र पुनेठा, कृष्ण सिंह दीक्षित, दीपक सहरावत, सहायक सेनानी एमओ डॉ. आयरीश मैथ्यू, सूबेदार रश्मि रंजन, मंच संचालक अनिल यादव व प्रीति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...