देहरादून, अगस्त 12 -- भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली व साइकिल रैली का आयोजन किया, जिसमें बल के अधिकारियों व जवानों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को आईटीबीपी परेड ग्राउंड में रैली का शुभारंभ अकादमी के निदेशक गिरीश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में अधिकारियों व एवं हिमवीरों ने हाथो में तिरंगा लेकर आसपास के क्षेंत्रों में दौड़ लगायी व जनता को देश भक्ति एवं देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। रैली अकादमी परिसर से आसपास के क्षेत्रों में निकाली गयी। रैली के दौरान हिमवीरों ने वंदे मातरम, व भारत माता की जय का उदघोष कर वातावरण को देशभक्ति पूर्ण बना दिया। बल के अधिकारियों व जवानों ने साइकिल रैली व बाइक रैली भी निकाली। 13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में तिरंगा यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.