चम्पावत, फरवरी 17 -- चम्पावत। आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के मध्य हुए समझौते के क्रम में स्थानीय पशुपालकों ने आईटीबीपी को 1183 किलो जिंदा बकरी की सप्लाई की। इससे पशु पालकों को 3.54 लाख रुपये की आय हुई। पशुपालन विभाग के डॉ. दीपक और आईटीबीपी के सेकेंड इन कमान डॉ. सूबे सिंह मौके पर मौजूद रहे। सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इस प्रकार के एमओयू से पशुपालकों को उनके उत्पाद का उचित और लाभकारी मूल्य सीधे मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...