चमोली, अगस्त 8 -- रक्षा बन्धन की पूर्व संध्या पर बबनों ने शुक्रवार को कौठियालसैंण स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस के ट्रांजिट कैंप में जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। राष्ट्र के लिए दिन रात समर्पित सैन्य कर्मियों के प्रति आभार जताया। दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति चमोली व प्रखण्ड कार्यकारिणी के बैनर तले आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम के अन्तर्गत कोठियालसैण में आईटीबीपी के ट्रांजिट कैंप में संगठन की बहनों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूजा राणा, उपाध्यक्ष तुलसी भट्ट प्रखण्ड संयोजिका सरिता तोपाल ने बताया कि संगठन द्वारा प्रति वर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर देश के वीर सैनिक भाइयों के बीच पहुंच कर पवित्र रक्षा बंधन पवित्र कार्य क्रम आयोजित किया गया। कहा हमारे सैनिक घर से दूर राष्ट्र एवं आपदा काल में आम जनमानस की सेवा में रात दिन तत्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.