चम्पावत, फरवरी 15 -- लोहाघाट। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी छमनियां में तीन क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बल के जवानों में जोश, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। कमांडेंट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित पहले मैच में महिला हिमवीरों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टीम ए ने अनुशासित खेल, उत्कृष्ट टीमवर्क और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...