चम्पावत, मई 29 -- लोहाघाट। आईटीबीपी के डीआईजी रवि कुमार ने वाहिनी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आईटीबीपी के डीआईजी ने छमनिया चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी का वार्षिक निरीक्षण किया। जवानों ने डीआईजी को सलामी दी। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने चिकित्सा शाखा का दौरा किया। जहां चिकित्सा अधिकारी ने जवानों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। वाहिनी के परेड ग्राउंड में हिमवीर जवानों ने बीपीईटी, किट ले-आउट, मोबिलाइजेशन डेमो सहित विभिन्न प्रदर्शन किए। इसके अतिरिक्त, वाहिनी कैंटीन, जवानों की लाइन और कैंप परिसर का भी निरीक्षण किया गया। डीआईजी ने वाहिनी परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने हिमवीरों की समस्याएं सुनी। कमांडेंट संजय कुमार ने वाहिनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.