मेरठ, मई 5 -- बाईपास स्थित अल्फा सिटी कॉलोनी में आईटीबीपी में तैनात इंस्पेक्टर के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। चोर यहां से लाइसेंसी रिवॉल्वर, 20 लाख के जेवरात व 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए। एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ सरधना संजय जयसवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी की। बागपत बाईपास चौपले पर अल्फा सिटी कॉलोनी ने आईटीबीपी में इंस्पेक्टर अनिल, पत्नी अनीता व दो बेटों दीपक, शुभम के साथ रहते हैं। अनिल की पोस्टिंग अल्मोड़ा में है। पत्नी अनीता श्याम खाटू के दर्शन को गई हुई थी। अनिल के दोनों बेटों ने परतापुर के पास नया मकान लिया है। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोपहर करीब चार बजे शुभम अल्फा सिटी के मकान पर पहुंचा तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं। शुभम ने अंदर देखा तो सेफ के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, 20 लाख के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.