गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित आईटीएस डेंटल कालेज में सोमवार को राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीडीएस व एमडीएस के छात्रों ने मरीजों को जागरूक किया। मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया और मौखिक प्री कैंसर और कैंसर की रोकथाम विषय के अंतर्गत मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में समझाया। इसके अलावा बीडीएस एवं एमडीएस के छात्रों के लिये क्विज, निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.