जौनपुर, फरवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर के आईटीआई के पास बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह दस बजे टहल रहे लोगों ने जब सड़क किनारे शव देखा तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि करीब 10 बजे सूचना मिली कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष है। उसने काले रंग का जैकेट तथा सिर पर टोपी पहन रखी है। प्रथम दृष्टया किसी तरह की चोट के निशान स्पष्ट नहीं मिले, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.