लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- लखीमपुर। आईटीआई लखीमपुर में 17 दिसंबर को निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...