फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- फतेहपुर। मथुरा से आने वाली टीम द्वारा गुरुवार को 101 बंदरों को विभिन्न स्थानों से पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। टीम द्वारा चार दिन चलाए जाने वाले अभियान के तहत अब तक 398 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। वहीं अब भी शहर के विभिन्न स्थानों पर कटखने बंदरों के आतंक से लोग हलकान हैं। नगर पालिका द्वारा उत्पादी बंदरों को पकड़वाए जाने के लिए मथुरा की टीम को बुलाया गया था। जिसके द्वारा एक दिसम्बर से अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत टीम लीडर किस्मुद्दीन के नेतृत्व में बंदरों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन टीम द्वारा रेलवे मनोरंजन क्लब से 30 बंदरों को पकड़ा गया जबकि रेलवे के प्लेटफार्म नंबर चार से 35 तथा आईटीआई रोड स्थित अनिल सिंह विधायक के कोठी के पास से 36 बंदरों को पकड़ा गया। इससे पूर्व भी टीम द्वारा पहले दिन 60 तथा दूसर...