सहारनपुर, जनवरी 2 -- मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत 6 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद में कैम्पस ड्राइव में स्पार्क मिंडा प्रालि हरिद्वार उत्तराखण्ड प्रतिभाग कर रही है। कैम्पस ड्राइव में तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार द्वारा चयन किया जाएगा। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो हाई स्कूल, इण्टर व आईटीआई पास हो, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य हो वह 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सांय के 3 बजे तक अपना बायो डाटा एवं शैक्षित प्रमाण-पत्र के साथ टीसीपी सेल/कक्ष में उपस्थित होकर, कैम्पस ड्राइव के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.