अलीगढ़, जून 3 -- फोटो 00 अलीगढ़ । अलीगढ में संचालित राजकीय, निजी आईटीआई में प्रवेश के आवेदन आरंभ हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से अभ्यार्थी को करना होगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी परिषद द्वारा निर्धारित ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जून है। आवेदन शुल्क सामान्य, पिछड़ा वर्ग जाति हेतु शुल्क 250 रुपए, अनुसूचित, अनुसूचित जन जाति 150 रुपए शुल्क निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी अपने नजदीकी राजकीय, निजी आईटीआई में आकर कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.