गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार से नए सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में पांच आईटीआई में ढाई हजार सीटों पर दाखिले के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन 20 जून तक कर सकेंगे। पहले दिन ही वेबसाइट देरी से चली। दोपहर बाद छात्रों के रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो गया। सेक्टर-14 में महिला आईटीआई में आठ ट्रेडों में 276 सीटे और पुरुष आईटीआई में 25 ट्रेडो में 1308 सीटे हैं। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर, टर्नर, ईएसएम ट्रेड शामिल है। छात्राओं के लिए फ्री में ऑनलाइन आवेदन के लिए काउंटर बनाया हुआ है। पहले दिन भी करीब 10 छात्राओं ने संस्थान में आकर ऑनलाइन आवेदन किया है। आईटीआई के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने बताया कि छात्र घर बैठे ही विभाग की वेबसाइट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.