रुद्रपुर, जनवरी 9 -- काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के कनकपुर स्थित एक रिसोर्ट के पास शुक्रवार को करीब 48 वर्षीय अज्ञात का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक के मुंह में खून निकलते हुए दिख रहा था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...