रामगढ़, फरवरी 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड कौशल मिशन सोसाइटी श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग की ओर से चाणक्य बीएनआर रांची में आयोजित कौशल उत्कर्ष प्रतियोगिता में आईटीआई गोला के छात्र ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र रोहित मुंडा ने वेल्डिंग ट्रेड में झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त कर आईटीआई का नाम रोशन किया है। बेहतर प्रदर्शन पर रोहित मुंडा का राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है। छात्र की उपलब्धि पर श्रम एवं उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उसे 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम के दौरान श्रम सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने छात्र की सराहना करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से आईटीआई गोला की स्थापना की गई। वहां के छात्र प्रशिक्षित होकर उत्कृष्ट योगदान द...