अररिया, दिसम्बर 18 -- रानीगंज, एक संवाददाता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अररिया, रानीगंज में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के गठन के बाद आईटीआई अररिया का पहला आधिकारिक कार्यक्रम रहा। इस एलुमनी मीट का आयोजन एलुमनी समिति, संस्थान प्रशासन, वर्तमान एवं पूर्व छात्रों के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य राजीव कुमार व अतिथियों ने दीप जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रूपा देवी और आवासीय अति पिछड़ा महिला विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने एलुमनी मीट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान ...