सिमडेगा, फरवरी 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। आईटीआई कॉलेज बेरीटोली में छात्रों के कौशल विकास के उद्देश्य से आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के सहयोग से ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक पर केंद्रित था। मौके पर कुल 75 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया और ऑटोमोबाइल क्षेत्र की बारीकियों को सीखा। सभी छात्रों को इलेक्ट्रिक सिस्टम और ई-व्हीकल के नए मैकेनिज्म के बारे में विस्तृत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मुख्य प्रशिक्षक मो सिमांत खान ने सभी छात्रों को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग दी। इस दौरान संस्थान के प्रभारी प्राचार्य एन.एन. पासवान, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी वाईएन टुडू सहित अन्य सहकर्मियों का सहयोग रहा। मौके पर वाईएन टुडू ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.