लखनऊ, अक्टूबर 11 -- प्रदेश के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के प्रधानाचार्यों को अनुदेशक के पद पर पदावनत किया जाएगा। दूरस्थ शिक्षा से बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले इन अनुदेशकों ने गलत ढंग से प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति पाई थी। प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से व्यावसायिक शिक्षा विभाग को इन सभी छह प्रधानाचार्यों को पदावनत कर फिर से अनुदेशक बनाए जाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। कोर्ट के निर्देश पर प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है। जिन छह जिलों की आईटीआई के प्रधानाचार्य फिर से अनुदेशक के पद पर पदावनत होंगे उनमें चंदौली, मेरठ, बदायूं, संतकबीरनगर, बागपत और कासगंज शामिल है। निदेशक अभिषेक सिंह की ओर से व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है। गलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.