प्रयागराज, फरवरी 2 -- नैनी। इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईटीआई कर्मचारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष राजेश गिरि को जय भोले धाम बाबा आश्रम की ओर से महामंडलेश्वर बनाया गया। साथ में फतेहपुर के रहने वाले राजेश्वरी पूरी को भी महामंडलेश्वर बनाया गया। प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र, नैनी सड़वा कला निवासी राजेश गिरि पुत्र स्वर्गीय गुलाब गिरि वर्तमान में इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आईटीआई कंपनी में कार्यरत होने के साथ ही उक्त कंपनी के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी हैं। राजेश गिरि बीते कुछ वर्षों से सनातन को आगे बढ़ाने के लिए और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार सहित हिंदुओं को एकजुट समेत गौ रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर सात श्री सोमेश्वर नाथ मंदिर के समीप जय भोले धाम बाबा आश्रम में कई अखाड़ों से जुड़े महामंडलेश्वर एवं महंतों की ...