बलिया, फरवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। सचिव संयुक्त प्रवेश (पॉलिटेक्निक) परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2026 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए अधिकाधिक अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में 'पॉलिटेक्निक चलो अभियान' चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को टाउन पॉलिटेक्निक की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टाउन पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य इं. विजय कुमार सिन्हा द्वारा गठित समिति के सदस्य निखिलेंद्र नाथ मिश्र ने आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पॉलिटेक्निक में प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि ग्रुप-के से संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण छात्र सीधे पॉलिटेक्निक के द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.