हरदोई, दिसम्बर 16 -- भरावन। लखनऊ स्थित एलडीए स्टेडियम में सोमवार को आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अतरौली की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इसमें लखनऊ की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में अतरौली की महिला खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया। आईटीआई अतरौली की महिला कबड्डी टीम में गरिमा तिवारी, भावना, रितिका, स्वाति सुमन, दिव्या, ज्योति, गीता सुमन, काजल, रोशनी एवं रिद्धिमा शामिल रहीं। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रशासन ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उ...