धनबाद, जून 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईटीआई गोविंदपुर में शुक्रवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। कैंपस में 400 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 301 ने लिखित परीक्षा दी। विभिन्न प्रक्रिया के बाद 139 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टेड किया गया। आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को 19 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सामान्य रांची बुलाया गया। प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि चयनित को मासिक 36,852 रुपए सीटीसी मिलेगा। जॉब लोकेशन गुड़गांव व मनेसर हैं। मौके पर प्रशांत कमार, निगार आलम, पंकज कुमार, कृष्णपद कुमार, शिवम दास, हरि प्रसाद महतो, साजिद खान व नीलकंठ गोप समेत अन्य सक्रिय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.