लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस मुख्यालय में तैनात आईजी कार्मिक शलभ माथुर को केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाने के लिए शासन से एनओसी मिल गई है। वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शलभ माथुर की नई तैनाती का आदेश सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद केंद्र सरकार जारी करेगी। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले यूपी कैडर के छह आईपीएस अफसरों की सूची केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मई 2025 में जारी की थी। इनमें अजय मिश्रा, शलभ माथुर, नितिन तिवारी, दीपिका तिवारी,अमित पाठक व प्रतिभा अम्बेडकर के नाम शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...