महाराजगंज, जनवरी 30 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। आईजी रेलवे गोरखपुर सत्यप्रकाश ने गुरुवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर पुलिस चौकी एवं रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। साथ ही ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को परखा। आईजी ने आरपीएफ के जवानों को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि है। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। आईजी ने पुलिस चौकी का निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आरक्षित कोच में अनाधिकृत रूप से घुसकर यात्रा करने एवं यात्रियों को परेशान करने वालों पर नजर रखने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रा के लिए आने वाले बुजुर्ग, महिला व बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए। नेपाल सीमा से ल...