चम्पावत, मई 27 -- चम्पावत। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की पहल की है। मोटापा, उच्च रक्तचाप, शुगर आदि बीमारियों से बचाव के लिए हर शुक्रवार को परेड कराई जाएगी। एसपी अजय गणपति ने बताया कि आईजी के निर्देश पर हर शुक्रवार को चम्पावत पुलिस लाइन में परेड होगी। जिसमें अधिकारियों और जवानो को व्यायाम व योग कराया जाएगा। बीमार कार्मिकों को ठीक करने के लिए पोषण विशेषज्ञ परामर्श दें। फिट उत्तराखंड पुलिस मुहिम के तहत कार्यक्रम करने के लिए एसपी ने आरआई को उचित निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.