मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- मिर्जापुर। आईजी आरपी सिंह ने परिक्षेत्र के तीन जनपदों के मिशन शक्ति केन्द्र के नोडल अधिकारियों की बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। कहाकि महिला संबंधी अपराध में तत्काल कार्रवाई करें। शासन की ओर से जारी एसओपी के आधार पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए। आईजी ने परिक्षेत्र के जनपदों के मिशन शक्ति केन्द्र के नोडल अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यो की समीक्षा की। शासन की ओर से जारी एसओपी में दिए गए निर्देशों पर चर्चा की। साथ ही उनके कार्य के दौरान आने वाले समस्याओं/कठिनाईयों के बारे में जानकारी ली। मिशन शक्ति केन्द्र के स्थापना के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाएं। शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र, स्कूल,कालेज,पंचायत भवन तथा माह में थानों पर दो बार आयोजित समाधान दिवस पर उपस्थित लोगों क...