नवादा, मार्च 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह सोमवार को रजौली थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 15 मार्च की रात हुई घटना का जायजा लिया। वे घटनास्थल पर गये और आसपास के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। वे घायल पुलिस पदाधिकारी से भी मिले और घटना से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी का बयान दर्ज किया गया। वे रजौली थाना पहुंचे, जहां नवादा के एसपी अभिनव धीमान व रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार से घटना से संबंधित विषयों पर चर्चा की और कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यालय डीएसपी इमरान परवेज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। मामला तुलसी बिगहा गांव में पुलिस पर हमले से जुड़ा है। उस रात घटना में रजौली थाने के दो पुलिस पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.