हरदोई, जनवरी 22 -- कछौना्र। आईजी जोन लखनऊ किरण एस का स्थानीय कोतवाली कछौना का प्रस्तावित निरीक्षण अपरिहार्य कारणों से टल गया। कोतवाली के सामने से हाई वे पर आईजी का काफिला लखनऊ की ओर गुजर जाने से मातहतों ने ली राहत की सांस ली। कोतवाली पर आईजी जोन लखनऊ के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर गुरुवार की सुबह से ही तैयारियां जोरों पर नजर आयीं। कोतवाली परिसर की सफाई व्यवस्था के साथ ही चूने का छिड़काव कराते हुए रेड कार्पेट भी बिछाई गयी। यहाँ सलामी गारद पर तैनात पुलिस के जवान भी एलर्ट मोड पर नजर आए। शाम ढलने के समय जनपद मुख्यालय से लखनऊ की ओर रवाना हुए हाकिम का काफिला यहाँ नही रुका। इस प्रस्तावित निरीक्षण के टलने से कोतवाली पर तैनात मातहत राहत की सांस लेते नजर आए। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया अपरिहार्य कारणों से यहाँ आईजी जोन का निरीक्षण टल गया ह...