हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी उप कारागार का गुरुवार को आईजी जेल करन सिंह नगन्याल ने निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। बंदियों ने आईजी को बताया कि इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान उन्हें सुरक्षा गार्ड नहीं मिल पाते, जिस कारण दिक्कत होती है। इसके अलावा गवाही में देरी और समय पर जमानत न होने का भी मुद्दा उठाया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि आईजी जेल नगन्याल दोपहर में उपकारागार हल्द्वानी पहुंचे। सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने यहां बैरक, जेल कार्यालय, अभिलेखों, मेडिकल सुविधाओं समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कैदियों और बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आईजी ने व्यवस्थाओं के लिए जेल अ...