हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कुमाऊं के छह जिलों में तैनात पुलिसकर्मी अगर अपनी समस्याओं को लेकर पेश होने के लिए आईजी कार्यालय आ रहे हैं तो उनके पास जनपद प्रभारी की अनुमति होना जरूरी होगी। इसके अलावा वह अपने साथ बीट बुक भी लाएंगे, जिसमें पिछले तीन सालों में उनकी ओर से किए गए कार्यों का विवरण होगा। आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने 25 मार्च को आदेश जारी कर सभी पुलिसवालों को चेताया कि कुछ पुलिसकर्मी बिना जनपद प्रभारी की अनुमति के पेश होने उनके समक्ष पहुंच रहे हैं, जो कि अनुशासनहीनता है। उन्होंने ऐसे पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि बिना जनपद प्रभारी की अनुमति के ड्यूटी के दौरान पेश होने से बचें। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि बीट बुक लेकर ही पुलिस कर्मी यहां उपस्थित रहेंगे। विगत तीन वर्षों में उनकी ओर से किए गए कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.