प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में एकजुट हुए अधिवक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। चक्काजाम की वजह से यातायात व्यवस्था ठप हो गया। अधिवक्ताओं ने प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निलंबित करने और अधिवक्ताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। वहीं सिविल लाइंस थाने में दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। आलाधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त होने पर आवागमन बहाल हो सकी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने की पुलिस ने ट्रक चालक से मामूली विवाद में छह-सात अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान...