रुद्रपुर, फरवरी 22 -- सितारगंज, संवाददाता। आईजी कारागार करण सिंह नागन्याल ने शनिवार शाम केंद्रीय कारागार सितारगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार परिसर की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने कैदियों की आत्मनिर्भरता को सराहा। आईजी नागन्याल ने सेंट्रल जेल और संपूर्णानंद शिविर का दौरा किया। यहां बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिंडा कॉरपोरेशन के सहयोग से 60 बंदी दो वाहन कंपनियों के लिए वायर हार्नेस निर्माण कार्य में लगे हैं। इसके अलावा कारागार में संचालित दर्जी इकाई, लोहार इकाई, बढ़ईगीरी इकाई, नर्सरी और मिट्टी के गमलों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। जेल परिसर में बंदियों द्वारा जैविक सब्जियां भी उगाई जा रही हैं। आईजी ने कारागार में स्थापित 'रेडियो कक्ष' का अवलोकन किया, जहां बंदियों ...