मथुरा, फरवरी 5 -- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज रेलवे सुरक्षा बल ने जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जाएजा लिया। हाल ही में रेलवे ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रख ट्रेन पलटने की कोशिश के बारे में विस्तृत जानकारी ली और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। आईजी आरपीएफ प्रदीप कुमार गुप्ता ने बुधवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ का सुरक्षा सम्मेलन कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने डॉग स्क्वाड का निरीक्षण भी किया। उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीसीटीवी कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। आईजी ने जवानों को निष्ठा और लगन से ड्यूटी करने की बाबत दिशा निर्देश दिए। सम्मेलन में उन्होंने जवानों की समस्याओं को भी सुना एवं निराकरण के लिए आश्वासन दिया। आईजी ने हाल ही मे...