लखनऊ, नवम्बर 5 -- - गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19 नवम्बर से 30 नवम्बर के बीच शादी समारोहों की लगभग 40 से 50 बुकिंग रद्द - लोग बोले, शादी के कार्ड मेहमानों को दिए जा चुके हैं, अचानक दूसरी जगह बुकिंग नहीं मिल रही लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में 19 से 30 नवम्बर के बीच शादी समारोहों की लगभग 40 से 50 बुकिंग रद्द होने से परिवारों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वीआईपी कार्यक्रम के चलते एलडीए द्वारा इन बुकिंगों को ऐन मौके पर कैंसिल कर दिया गया है, जिससे उन परिवारों पर भारी संकट आ गया है जिनकी शादियों में अब केवल 14 दिन का समय बचा है। अब उन्हें नया वेन्यू खोजना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि एलडीए द्वारा आईजीपी के बैं...