नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्कार भारती दिल्ली प्रांत ने संस्कृति मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की। इसका विषय कला अभिव्यक्ति: स्वतंत्रता एवं मर्यादाएं था। इसमें साहित्य, संगीत, नृत्य, दृश्य कला और सिनेमा से जुड़े विशेषज्ञों ने कला की आजादी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अभिव्यक्ति स्वतंत्र हो, लेकिन समाज और संस्कृति के प्रति संवेदनशील भी रहे। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...