देवरिया, जुलाई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। आईजीआरएस निस्तारण में देवरिया पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिसके लिए एसपी विक्रान्त वीर ने आईजीआरएस शाखा के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही उनके द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने व उनके मेहनत की प्रशंसा भी की है। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) के निस्तारण में माह जून में देवरिया पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान मिलने पर मंगलवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर ईजीआरएस शाखा के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि यह उपलब्धि सभी की टीम भावना और जनता की समस्याओं को शीघ्रता से सुलझाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। देवरिया पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ -साथ जनत...